मूकनायक /पंकज भाटिया
कूल्लू / हिमाचल प्रदेश
कुल्लू के ढालपुर स्थित पीएनबी शाखा में हुए 1.83 करोड़ के फर्जी केसीसी लोन घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व शाखा प्रबंधक अमर सिंह बोध समेत तीन दोषियों को तीन-तीन साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई पंजाब नेशनल बैंक में फर्जी दस्तावेजों से 41 फसल ऋण (केसीसी) देने के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत ने तत्कालीन बैंक मैनेजर (अब सेवानिवृत्त) समेत पांच लोगों को कैद और जुर्माना लगाया है।

