मूकनायक/राजस्थान/जिला पाली/ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल
एयरपोर्ट पर जांच के दौरान मिला कारतूस CISF ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा दिल्ली जाने वाला था। जोधपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के पास से जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस पर एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने एयरपोर्ट थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। यात्री इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाला था। इसी दौरान सीआईएसएफ की ओर से हैंड बैगेज की सुरक्षा कक्ष में जांच की गई। जांच के दौरान उसमें कारतूस मिला। इस यात्री को रोक कर पूछताछ शुरू की गई। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई बाद में पुलिस वालों को लेकर थाने ले आई। आरोपी नरेश कुमार हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र का निवासी है। इसको लेकर सीआईएसएफ की उप निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट दी गई है।

