Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशआसमानी आफत का तांडव हर ओर त्राहिमाम 

आसमानी आफत का तांडव हर ओर त्राहिमाम 

आसमानी आफत का तांडव हर ओर त्राहिमाम 

सड़कें टूटी, होटल्स बहे शेष दुनिया से टुटा पर्यटन नगरी का संपर्क 

कुल्लू मंडी कांगड़ा में निजी व सरकारी स्कूल बंद!

जीनू देवी /पंकज भाटिया कुल्लू हिमांचल प्रदेश | मौसम विभाग का आँकालन एक बार फिर से सटीक बैठा है| हिमांचल के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा के लिए जारी चार दिन के अलर्ट में जहाँ आसमानी आफत बन भारी बारिश ने चारों और ताबही मचाई है | कांगड़ा में जहां लोगों ने भारी बारिश के अलावा भूकंप का झटका महसूस किया वहीं जिला  मंडी में एक बारे फिर से बारिश ने अपना विकराल रूप दिखाया है | जिला में ब्यास अपने उच्चतम निशान को पार कर गई साथ हीं मंडी से कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बारे फिर से आवाजाही बंद होने से कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया उससे पहले भी लोग 36 घंटे लंबे जाम से दो चार हुए थे | जगह जगह सड़कें टूटने और मलबा सड़क पर आने से यातायात बंद हुआ है वहीं ज़िला के बालीचौकी विकास खंड कार्यलय के पास जीरो पॉइंट पर एक बहुमंजिला मकान फ़्लैश फ्लड का ग्रास बना है | गनीमत रही की कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है |  जबकि ज़िला कुल्लू में कुल्लू मनाली का लाहुल स्पीति से  संपर्क मार्ग ब्यास की चपेट में आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है |  जिससे मनाली लेह मार्ग बंद हो गया है | 

ज़िला कुल्लू में हीं एक होटल / रेंस्तरा और दो मकान बाढ़ की भेंट चढ़ गए है | प्रशासन अलर्ट मोड़ पर निरंतर है| उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज कई जगहों का दौरा कर स्तिथि का जायजा लिया है | तथा रहत कार्यो बारे जानकारी जुटाइ है | साथ पुरे ज़िला के ज्यादातर सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थान एहतियातन बंद रखे गए है | जिला मंडी में भी ज़िला प्रशासन द्वारा आज सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है | जबकि भरी बारिश के बाबजूद ज़िला पुलिस, बिजली विभाग व जल शक्ति वुभाग के कर्मचारी व अधिकारी अपनी अपनी ड्यूटी. मुस्तैदी से निभा रहे है | मंडी में औट पंडोह के बीच स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन द्वारा जाम में फंसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की निरंतर की जा रही है | ज़िला प्रशासन ने सभी से अपील की है | की कोई भी व्यक्ति नदी नालों की तरफ ना जाए तथा आकारण यात्रा करने से परहेज करें | 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments