Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीआक्रोशित लैब टेक्नीशियनो ने चिकित्सा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा...

आक्रोशित लैब टेक्नीशियनो ने चिकित्सा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक, अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली

राजस्थान, करौली, हिंडौन, सूरौठ

हिंडौन/समस्त जिलों से जांचों को हब एवं स्पोक मॉडल द्वारा निजी हाथों में सौंपने और संवर्ग से संबंधित विसंगतियों एवं मांगों पर डेढ़ साल से की जा रही अनदेखी से आक्रोशित लैब टेक्निशियनों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन सौंपे हैं। प्रदेश के लैब टेक्नीशियनो ने सरकार की निशुल्क जांच योजना को विश्व स्तरीय ख्याति प्राप्त कराई एवं प्रदेश की जनता को गुणवत्तापूर्ण जांच उपलब्ध कराई हैं और निरंतर करा रहे हैं । इस निशुल्क जांच योजना के मॉडल को देखने हेतु देश और विदेश के लोग राजस्थान पहुंचे थे लेकिन आज जांचों को निजी हाथों में सौंपने से संवर्ग का भविष्य खत्म हो रहा है । जिन जांचों को निजी हाथों में सॏंपा गया है उनके लिए सरकार के पास पूरी मशीनरी से लेकर हर संसाधन वर्तमान में मौजूद हैं । ये सारी जांचे सरकारी क्षेत्र में प्रदेश भर में हो भी रही हैं । PHC, CHC से अगर कोई सुपर स्पेशलिटी जांच करानी है तो उसके लिए केवल जिला स्तर तक की ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था करनी है, जिसके लिए जांचों को निजी हाथों में सौंपा गया है, जबकि यह स्पष्ट है कि हब एंड स्पोक मॉडल दूसरे राज्यों में पूरी तरह से फेल हो चुका है, निशुल्क जांच योजना पूरी तरह सफल है |
“आगामी लैब टेक्निशियन एंव सहायक रेडियोग्राफर भर्ती मेरीट बोनस 10 20 30 से करवाने एंव बजट अनुसार 1500 पैरामेडिकल के पदों को बढ़ाकर 4000 करके भर्ती प्रक्रिया करवाने के क्रम में “
बेरोजगार अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि हब एंड स्पोक मॉडल से हमें पूरी जिंदगी ठेका प्रथा में डालने की व्यवस्था की जा रही है। भविष्य में जो कार्मिक सेवानिवृत्त होंगे केवल उन्हीं पदों पर नियुक्ति होगी जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं । पड़ोसी राज्यों में इस मॉडल से ऐसा ही हो रहा है। इस मोके पर सोनू गारुवाल, गब्बर , अमित , शुभम , भीमराव आदि मौजूद रहे ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments