Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedB T ACT 1949 हटाने एवं महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन...

B T ACT 1949 हटाने एवं महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में दुर्ग जिला बौद्ध समाज का धरना प्रदर्शन

मूकनायक /कमलेश लवहात्रै

दुर्ग छत्तीसगढ़

ऑल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष सविता बौद्ध “संकल्पी” वर्तमान में सामनेरी खेमा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में तथा समता सुरक्षा सेना (sss) दुर्ग के संरक्षण में आज दिनांक 03/07/2025 को दुर्ग जिला बौद्ध समाज द्वारा राजेन्द्र पार्क /संविधान चौक के समीप दुर्ग मे महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के परिपेक्ष्य मे धरना स्थल पर एक माह के लिए प्रतिदिन नियमित समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक सैकड़ों की तादात में कल धरना प्रदर्शन किया गया है। जिसमें सामनेरी संघप्रिया,सामनेरी विशाखा, डॉ अरविंद चौधरी,अनिल जोग,जयश्री बौद्ध,अजय शेडे,सुदेश कुमार,महेंद्र बौद्ध,किरण सुखदेवे,सिंधु वैद्य,अर्चना सहारे,सुलोचना बौद्ध,साक्षी बौद्ध,प्रतीक्षा सहारे,पूनम,अर्चना,नीलिमा काटकर,माधुरी लाला रंगारी,शैलेन्द्र चाहंदे,सुभाष बांसोडकर,करुणा भालाधरे,इंदु ढोक, मंगला गेडाम,सरिता टेंभुरने,अशोक मढ़ामें,चौहान दादा,शैलेश,राजेंद्र मेश्राम,वेदना,खुशबू,अतुल, रेखा मेश्राम,गौतम खोबरागड़े,आशिष चौहान, नरेंद्र खोब्रागढ़े, रामाराव ढोक, बेनू गजभिए,ज्योति गेडाम,रसिया सहारे,काशी मेश्राम आदि, दुर्ग भिलाई के समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति/महिलाएं और बच्चें उपस्थित रहे।

भिक्खु धम्मतप छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय सलाहकार – आँल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के के नेतृत्व में वर्षावास के पुनित अवसर पर राज्य स्तरीय महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन धरना प्रारंभ किया गया है।

  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दुर्ग जिला बौद्ध समाज द्वारा राजेंद्र पार्क में धरना किया गया।


  आयोजन जनों ने आह्वान कर कहा कि  :-

  //सम्मान की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते है, जिसका जमीर जिन्दा होता है वे खुद ही चले आते हैं।//

इस आंदोलन में शिरकत करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने प्रयास जरूर करें ।

           गौरतलब है कि B T ACT 1949 हटाने एवं महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समर्थन धरना प्रदर्शन के लिए 01 जुलाई 2025 से 30 जुलाई तक प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाना है। 

  दुर्ग  शहर और आस पास के  के बौद्ध उपासक द्वारा अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए इस आंदोलन को एक महीने तक एकजुटता के साथ चलाने का संकल्प लिया है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments