Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized2 अगस्त को किसानों के खाते में आएगी किसान सम्मान निधि की...

2 अगस्त को किसानों के खाते में आएगी किसान सम्मान निधि की राशि

मूकनायक , बुद्धप्रकाश बौद्ध जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड

भिण्ड 31 जुलाई 2025/

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल राशि रुपये 6000/- तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त वितरण का कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2025 को बाराणसी, उत्तरप्रदेश से किया जा रहा है।
20वीं किस्त वितरण दिवस को “पीएम किसान दिवस” के रूप में मनाया जायेगा। जिला/ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर/बडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। भिण्ड जिले की ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही हितग्राहियों को किस्त प्राप्त करने हेतु ई-केवायसी (पीएम किसान मोबाइल एप, पीएम किसान पोर्टल एवं सीएसी केन्द्र), आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग (संबंधित बैंक शाखा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक) एवं पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments