Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानहरियाला राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीटा में पौधारोपण...

हरियाला राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीटा में पौधारोपण गांववासियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

मूकनायक/गोपाल मेघवंशी

भीलवाड़ा/ राजस्थान

रायपुर भीटा हरियाला राजस्थान अभियान के तहत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीटा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए विद्यालय परिसर में अनेक पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भीटा के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि जितेंद्र सिंह चुंडावत, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद गर्ग, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह काजला, सामाजिक कार्यकर्ता गेहरी लाल कुमावत, लादू लाल नट सहित अनेक ग्रामीणजन और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “हर पेड़ हमारे जीवन की साँस है, हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार देना है।” कार्यक्रम में सभी ने नियमित देखभाल और पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

हरियाला राजस्थान जैसी मुहिम ग्रामीण स्तर पर जनभागीदारी से कैसे सफल हो सकती है, इसकी मिसाल आज भीटा गाँव ने पेश की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments