मूकनायक ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार
सांचौर, 17 जुलाई
जालौर जिले के सांचौर तहसील के कारोला गांव के होनहार युवा ठाकराराम ठाकराराम मेघवाल ने सातवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में भारत का नाम रोशन किया है। बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्होंने 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल अर्जित किया।

सांचौर आगमन पर गणेश शिव मठ शिवनाथपुरा में आयोजित सम्मान समारोह में मठाधीश महंत गणेशनाथ जी द्वारा मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मेघवाल युवा परिषद सांचौर-चितलवाना अध्यक्ष जवाराराम गोयल और समाजसेवी रमेश कुमार बॉस सहित समाज के अन्य गणमान्यजनों ने साफा व माला पहनाकर ठाकराराम का अभिनंदन किया।

समारोह में गणेश मठ में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने ठाकराराम की मेहनत, लगन और संघर्ष को सलाम करते हुए इसे सांचौर के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बहुजन समाज में खुशी की लहर है। ठाकराराम ने यह सिद्ध कर दिया है कि संसाधनों की कमी प्रतिभा को नहीं रोक सकती।
इस अवसर पर बलदेव नाथ, रमेश बॉस, जवारा राम गोयल, बेचरा राम पातलिया,श्रवण कुमार राणावत,मूंगा राम सहित कई जने उपस्थित रहे।

