मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
जो लोग अपने कार्यों को समय पर करते हैं, वे न केवल सफलता प्राप्त करते हैं, बल्कि समाज में आदर और सम्मान भी पाते हैं। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में, जहाँ हर कोई आगे बढ़ने की होड़ में है, समय प्रबंधन का महत्त्व और भी बढ़ गया है। कबीर जी कहते हैं कि समय का लाभ उठाने से अधिक बड़ा और कोई भी लाभ नहीं है एवं समय के चूक जाने अर्थात व्यर्थ हो जाने के समान दूसरी और कोई चूक नहीं है। तात्पर्य यह है कि जो व्यक्ति समय का महत्व समझ कर प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करता है, वह अवश्य सफल होता है। संसार में किसी भी रत्न, जवाहरात इत्यादि से अधिक मूल्यवान समय ही है।
समय के पास हमारे सारे सपने गिरवी हैं । मेहनत का मूल्य चुका सकते हैं तो विश्वास रखिए -सारे सपने हासिल किए जा सकते हैं। हर दिन एक बैंक खाता है और समय उसकी मुद्रा । हमारे पास 24 घंटे है। समय का उपयोग करने वाला अमीर है, बाकी सब गरीब हैं। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि उड़ान भरने की ताकत है, तो उड़ान भरिए। उड़ नहीं सकते तो दौड़िए, दौड़ नहीं सकते तो चलिए, चल नहीं सकते तो सरकते रहिए, परंतु कोशिश अवश्य कीजिए। जब तक कोशिश करते रहेंगे, कामयाबी की संभावना बनी रहेगी । बाकी:- जिस व्यक्ति में लालच नहीं, उसे दुनिया में कोई भी कभी गुलाम नहीं बना सकता…
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

