Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसंभाग आयुक्त राठौर ने किया केन्द्रीय जेल दुर्ग का औचक निरीक्षण

संभाग आयुक्त राठौर ने किया केन्द्रीय जेल दुर्ग का औचक निरीक्षण

मूकनायक
दुर्ग, छत्तीसगढ़

संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज केन्द्रीय जेल दुर्ग का औचक निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी और एसडीएम दुर्ग शहर उत्तम ध्रुव भी साथ मौजूद थे। संभाग आयुक्त राठौर ने जेल परिसर अंदर जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के लिए संचालित सिलाई केन्द्र, प्रिंटिंग प्रेस कक्ष, फोल्डर बाइंडिंग कक्ष, कारपेन्टर कक्ष, वेल्डिंग कक्ष, हैण्डलुम कक्ष का अवलोकन किया। जेल अधीक्षक मनीष शांभकर ने अवगत कराया कि जेल में आने वाले बंदी जो उक्त कार्यों में रूचि रखते है, उन्हें रोटेशन अनुसार कार्य करने का अवसर दिया जाता है। बंदियों द्वारा निर्मित सामग्रियों को जेल प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यालयों में मांग के अनुसार आपूर्ति की जाती है। संभाग आयुक्त राठौर ने निरीक्षण के दौरान परिसर स्थित जेल अस्पताल का भी अवलोकन किया और भर्ती मरीजों के बीमारी एवं उपचार आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों द्वारा संचालित कम्प्यूटर कक्ष तथा जेल परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष, कार्यालय जेल अधीक्षक व नियंत्रण कक्ष का अवलोकन कर जेल में बंदियों की निगरानी की जानकारी ली। संभाग आयुक्त ने सामान्य बंदी बैरक का भी अवलोकन किया और बंदियों से पेयजल एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में रू-ब-रू चर्चा कर जानकारी ली। ज्ञात हो कि वर्तमान में केन्द्रीय जेल दुर्ग में विभिन्न सजा व्याप्ता 1069 बंदी है। जिसमें 40 महिला बंदी भी शामिल है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments