Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशशिमला नगर निगम के कृष्णा नगर वार्ड में गिरा पेड़ | टल...

शिमला नगर निगम के कृष्णा नगर वार्ड में गिरा पेड़ | टल गया बड़ा हादसा |

आशुतोष शिमला | पहड़ों की राजधानी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया है | प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर वार्ड में 18 जुलाई को एक बडा पेड अचानक गिर गया | मंजर बेहद डरवाना था गनिमत रही की कोई व्यक्ति और रिहायशी मकान इसकी चपेट में नहीं आया | लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है |
यह घटना विशेष रूप से चिंताजनक है | अभी महज 10-15 दिन पूर्व ही वार्ड पार्षद विनोद भाटिया ने पुरे क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया था | सौभाग्य से पेड़ गिरने पर किसी तरह की जान माल को हानि नहीं हुई है | लेकिन यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है | स्थानीय लोगों ने बताया की उन्होंने कई बार नगर निगम को इस बाबत कई बार सूचित किया था | नगर निगम एरिया में अभी कई और भी ऐसे पुराने और सडे हुए पेड़ है जो कभी भी गिर सकते है | अगर इनको पहचान कर जल्द हीं समय रहते नहीं हटाया गया तो बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है | स्थानीय निवासी मदन लाल ने बताया की नगर पार्षद विनोद भाटिया ने अपने 4 जुलाई को अधिकारियों के साथ नगर वार्ड के दौरे के दौरान ऐसे पेड़ो की वास्तविक स्तिथि बारे मौका किया था और होने वाले खतरे के बारे आगाह कर अधिकारियों को इससे निपटने के आदेश भी किये थे परन्तु विभागीय लापरवाही का आलम है की अधिकारियों ने इस बारे कोई कार्यवाही हीं नहीं की और हाडसा हो गया | आज का हादसा एक चेतावनी है | अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो भारी नुकसान हो सकता है जिसकी जिम्मेवारी नगर निगम की होंगी | वहीं नगर पार्षद विनोद भाटिया ने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा की घटना बेहद गंभीर है उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की है की ऐसे सभी कमजोर और पुराने पेड़ों को वार्ड एरिया से तत्काल हाटाने की प्रक्रिया की जाए ताकि लोगों को किसी तरह के जानी नुकसान से बचाया जा सके | और भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए नियमित पेड़ों की वास्तविक स्थिति का आंकलन हो | उन्होंने कहा की जन सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है | उससे कभी भी समझौता नहीं किया जाएगा वह ख्याल रखेंगे की ऐसी घटना दुबारा ना हो |

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments