Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानविद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रा निरमा ने उठाई आवाज

विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रा निरमा ने उठाई आवाज

पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल को सौंपा शिक्षा विभाग के नाम पत्र

मूकनायक ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार

सरनाऊ, 8 जुलाई 2025
ग्राम पंचायत गुन्दाऊ में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविर के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीरपुरा की कक्षा दसवीं की छात्रा निरमा ने विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

निरमा ने पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल को एक लिखित पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके विद्यालय में शिक्षकों की अत्यधिक कमी है, जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस वजह से न केवल छात्रों की शिक्षा बाधित हो रही है, बल्कि उनका भविष्य भी संकट में है।

छात्रा ने पत्र के माध्यम से शिक्षा विभाग से मांग की है कि मीरपुरा विद्यालय में शीघ्र अति शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने आश्वासन दिया कि इस विषय को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह प्रयास दिखाता है कि आज की छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करने से पीछे नहीं हटतीं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments