जन्म जयंती जे अवसर पर 24- 27 जुलाई तक होगा नगरोटा में भव्य बाल मेले का आयोजन | बाल मेले में प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर कुलविंदर बिल्ला जमाएंगे रंग | उत्तम चंद नगरोटा बगबां | विकास पुरुष स्व.जी एस बाली किसी परिचय के मोहताज नहीं है जिनके अथक प्रयास ने हिमांचल में पथ परिवहन को नया आयाम दिया है | पहली बार 1998 में नगरोटा बगवाँ से चुनाव लड़ा और विधायक बने | उसके बाद लगातार चार बार जीते और विधायक बने और कांग्रेस की हीं सरकार में दो बार मंत्री भी बने हालंकि वर्ष 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा | अपने कार्यकाल में बतौर परिवहन मंत्री रहते हुए जीएस बाली ने नगरोटा बगवां में हिमाचल पथ परिवहन निगम का डिपू खोला तो राजीव गांधी इंजिनियरिंग कालेज भी यहां उनकी एक बड़ी देन रही। टांडा मेडिकल कालेज में सुविधाएं प्रदान करने के लिए वह अग्रसर भी रहे। बाल मेले के आयोजन के कारण बच्चों में चाचा नेहरू की छाप बना चुके जीएस बाली के आकस्मिक निधन से पूरा प्रदेश और ख़ासकर बच्चों को गमजदा कर गया था | उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम डिपो, तहसील , एसडीएम कार्यालय खोल लोगों को घर द्वार सुविधाएं प्रदान की। जिसके लिए लोग आज भी उन्हें याद करते है | उनके द्वारा शुरू किये गए बाल मेले के बारे में वह कहते थे | की मेला तो बहाना है |असल में इस देश के भविष्य के साथ मिलना और उन्हें समझना होता है | हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने अपने पूजनीय पिताजी विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली के जन्मदिवस के मौके पर नगरोटा में हर वर्ष आयोजित होने वाले बाल मेले के आयोजन बैठक की। बाल मेला 2025 के आयोजन को लेकर नगरोटा के ओबीसी भवन में बैठक आयोजित हुई जिसमें समस्त बाल मेला कमेटी सदस्य, कार्यकर्ता और नगरोटा परिवार के लोग शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य इस वर्ष बाल मेले के आयोजन को पहले से और अधिक भव्य बनाना तथा विधानसभा के समस्त जनों के लिए यह मेला कैसे समर्पित हो रहा। बैठक में बाल मेले के आयोजन की समस्त रूपरेखा को लेकर प्रत्येक विषय पर चर्चा हुई। बैठक में बाल मेला कमेटी के सदस्यों को कार्य आवंटित किए गए। बैठक में बताया गया इस बर्ष बाल मेले का आयोजन 24 जुलाई से 27 जुलाई तक किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि बाल मेले का शुभारंभ 24 जुलाई को रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ होगा। 25 जुलाई को युवाओं के लिए 2 दिवसीय मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें देश-विदेश की कंपनियां युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगी।हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा क्षेत्र में नगरोटा बड़ोह सौंदर्यकरण के लिए 72 करोड रुपए मंजूर हुए है जिसका कार्य जल्द शुरू होगा जिसमे टूरिस्ट एमीनिटी सेंटर, खेल मैदान,पार्किंग, मधुमक्खी पालन सेल्फी पॉइंट आदि का निर्माण कार्यों और सौंदर्य करण की विभिन्न योजनाओं पर धनराशि खर्च होंगी |

