Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानरायपुर क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं का आतंक, ट्रैक्टरों में अवैध रूप से...

रायपुर क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं का आतंक, ट्रैक्टरों में अवैध रूप से हो रही लकड़ी की ढुलाई

मूकनायक/ गोपाल मेघवंशी

रायपुर (भीलवाड़ा)


रायपुर क्षेत्र में प्रतिदिन खुलेआम अवैध रूप से लकड़ी की ढुलाई जारी है। ताजा वीडियो में देखा गया कि कई ट्रैक्टर बिना किसी रोकटोक के लकड़ी से भरे हुए क्षेत्र से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं है, बल्कि हर दिन यही हालात हैं।

लोगों का कहना है कि वे आखिर हर ट्रैक्टर को कैसे रुकवाएं, यह जिम्मेदारी तो प्रशासन की है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग आंख मूंदे बैठा है। इस क्षेत्र में वन संरक्षण कानूनों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और वन विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और लकड़ी माफियाओं पर सख्त कार्यवाही की जाए, जिससे प्राकृतिक संपदा की रक्षा हो सके और अवैध तस्करी पर लगाम लगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments