Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedयुवा संगम मेले में 18 का प्रारंभिक और 4 का अप्रेंटिसशिप चयन4...

युवा संगम मेले में 18 का प्रारंभिक और 4 का अप्रेंटिसशिप चयन4 हितग्राहियों को लाभ वितरण

मूकनायक/ महेश रामटेके
(ब्यूरो चीफ मंडला जिला-मंडला , मध्यप्रदेश)

मण्डला। जिला प्रशासन मण्डला के निर्देशानुसार, जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, शासकीय आदिवासी आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार युवा संगम मेले का आयोजन नगरपालिका टाउन हॉल मण्डला में आयोजित किया गया।
मेले में स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की चार प्रतिष्ठित कम्पनियों ने भाग लिया एवं मेले में कुल 41 युवाओं ने पंजीयन कराया। रोजगार युवा संगम मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नरेश सिंधिया, पार्षद एवं अपर कलेक्टर जे.पी. यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उपस्थित अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं मेले के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कम्पनियों द्वारा 18 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन एवं 4 का अप्रेंटिसशिप के लिये चयन किया गया तथा 4 हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रबंधक शेफाली अग्रवाल द्वारा मंच का संचालन किया गया। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला के महाप्रबंधक एनके वास्कले, प्रबंधक प्रदीप जायसवाल, आईटीआई प्लेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद मरावी, डी.के. शाहू, जिला रोजगार कार्यालय मण्डला एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments