मूकनायक/ कूकाराम
सोजत सिटी /पाली /राजस्थान
मूकनायक समाचार पत्र के पत्रकारों की जिला जिला स्तरीय बैठक राजस्थान के पाली जिले के बगड़ी नगर में जिला ब्यूरो चीफ मदन लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिला ब्यूरो चीफ मदन लाल ने बताया कि मूकनायक अखबार की शुरुआत पूरे पाली जिले में की जाएगी जिसमें पाठको को मूकनायक अखबार की जानकारी मिलेगी। जिले के लोग खबरें पढ़ सकेंगे और लोगों को मिलेगी सुविधा एवं मूकनायक अखबार से जुड़ सकेंगे अपने क्षेत्र की खबर पा सकेंगे वह खबरों का सिलसिला आगे बढ़ता जाएगा। तहसील प्रभारी कुकाराम ने बताया कि अखबार का प्रचार प्रचार किया जाएगा सोजत रोड समंदर गर्ग ने बताया कि अखबार के माध्यम से लोगों की समस्या उठाई जाएगी लोगों की समस्या को प्रकाशित किया जाएगा जिससे उनको निजात मिलेगी जिससे प्रशासन व लोगों में राहत मिलेगी । पुनाराम प्रजापत ने बताया कि राष्ट्रहित में कार्य करूंगा गांव की समस्या को ज्यादा से ज्यादा उठाऊंगा।

