
मूकनायक/ कमलेश लवहात्रै
बिलासपुर छत्तीसगढ़
.
आँल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम भारत के राष्ट्रीय सलाहकार एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी भिक्खु धम्मतप जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में दिनांक 01 जुलाई से 31 जुलाई 2025 को राज्य स्तरीय - महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन धरना प्रदर्शन अनवरत चल रहा है, इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय रैली 31जुलाई को कलेक्टर परिसर के सामने, ओवर ब्रिज के नीचे, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) 11बजे रैली तथा धम्म सभा 2 बजे होगी।
आयोजन समिति ने आह्वान करके कहा कि सम्मान की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते है, जिसका जमीर जिन्दा होता है वे खुद ही चले आते है।आईये फिर से एकजुटता दिखाते है अपनी धरोहर, संस्कृति व इतिहास को बचाते है। धरना - आंदोलन , रैली व धम्म सभा में आपकी एक दिन की उपस्थिति इतिहास रच देगी।

