Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानभीलवाड़ा सीओ हरजी राम चौधरी की स्पेशल टीम ने आठ स्थायी वारंटियों...

भीलवाड़ा सीओ हरजी राम चौधरी की स्पेशल टीम ने आठ स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार

रायपुर (गोपाल मेघवंशी) भीलवाड़ा।

जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेश पर पुलिस उप अधीक्षक वृत्त गंगापुर हरजी राम चौधरी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी, जिसमें रायपुर थाना के हेड कांस्टेबल भवानी सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल प्रकाश चंद्र और कांस्टेबल बनवारी सिंह (कारोई) शामिल हैं।

टीम ने अलग-अलग जगहों से मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर स्थायी वारंटियों को पकड़ा और संबंधित थानों को सुपुर्द किया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में —1️⃣ राजकुमार पिता छगनलाल सुथार, विवेकानंद चौराहा कांकरोली, वारंट थाना रायपुर 2️⃣ आजाद हुसैन पिता अल्लाह बख्श किनारा, कुरज, वारंट थाना जहाजपुर 3️⃣ रोशनलाल पिता उदयलाल लुहार, रायपुर हाल पोटला, वारंट थाना गंगापुर 4️⃣ सुरेश पिता धनराज जी माली, माली मोहल्ला गंगापुर हाल उदयपुर, वारंट थाना गंगापुर 5️⃣ रतनेश कुमार पिता रामेश्वर लाल गर्ग, खण्डेल थाना कुंवारियां जिला राजसमंद, वारंट महिला थाना भीलवाड़ा 6️⃣ नारायणलाल पिता देवीलाल कुमावत, कारोई जिला भीलवाड़ा हाल उदयपुर, वारंट थाना कारोई 7️⃣ ओमप्रकाश पिता रामेश्वर लाल वैष्णव, रुपा खेड़ा, वारंट थाना गंगापुर 8️⃣ ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश पिता मांगीलाल खटीक, पुर थाना पुर, वारंट थाना कारोई शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी को डिटेन कर संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया गया है। सीओ हरजी राम चौधरी ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह चलता रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी फरार अपराधी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों को पकड़कर कानून की गिरफ्त में लाया जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments