
मूकनायक
कोरबा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारी बारिश के कहर के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहाँ कुआँ धंसने से उसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।*
इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और मातम पसरा हुआ है। यह दुखद घटना जड़गा चौकी के अंतर्गत ग्राम बनवार में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुएँ में लगे मोटर पंप को निकालने के दौरान अचानक पूरा कुआँ भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य कुएँ के मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

