Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedभारत मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा ने निर्धारित घोषणा के...

भारत मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा ने निर्धारित घोषणा के अनुसार भारत बंद कार्यक्रम किया

मूकनायक
बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर ।भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय गुरुघासीदास सतनाम क्रांति मोर्चा की संयुक्त तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज भारत बन्द का कार्यक्रम किया गया।

भारत मुक्ति मोर्चों के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत प्राप्त अधिकारों के अंतर्गत भारत मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में घोषित 01 जुलाई 2025 को आयोजित राष्ट्रव्यापी भारत बंद कार्यक्रम किया गया।
        यह   बन्द का आव्हान  लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, चुनावी पारदर्शिता और मूलनिवासी बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु भारत मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय गुरुघासीदास सतनाम क्रांति मोर्चा कि संयुक्त तत्वावधान  बहुजन समाज के देशभर के हजारों संगठनों के समर्थन के साथ 1 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी भारत बंद किया गया है। यह आंदोलन आरएसएस बीजेपी द्वारा संचालित वर्तमान केंद्र सरकार की मूलनिवासी बहुजन समाज एवं देशविरोधी विरोधी विभिन्न नीतियों और सरकारों द्वारा बहुजन समाज के ऐतिहासिक व संवैधानिक अधिकारों की उपेक्षा के खिलाफ किया जा रहा है।

////’भारत बंद’ के प्रमुख मुद्दे एवं माँगेः////

1. ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।

2. ओबीसी एवं सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना

3. मूलनिवासी बहुजन महापुरुयों की आरएसएस और भाजपा द्वारा संसद में की गई अवमानना का विरोध।

4. बोधगया के महाबोधि महाविहार की मुक्ति के लिए।

5. वक्फ संशोधन विधेयक-2025 असंवैधानिक है।

6. धर्मांतरण का झूठा आरोप लगाकर संविधान विरोधी आर एस एस के लोगों द्वारा मूलनिवासी ईसाईयों को देश भर में प्रताड़ित किया जा रहा है।

7. आजाद भारत में संविधान को 15 वर्षी, लेकिन आदिवासियों की पावती अनुसूची में पदत हक अधिकार आज तक न लागू हुए और न ही प्रधाव में दिखे।

8. मूलनिवासी बहुजन समाज के तबकों को संवैधानिक हक अधिकारों से वंचित रखने के लिए ।

       पुरुषोत्तम कुमार जिला संयोजक भारत मुक्ति मोर्चा जिला बिलासपुर में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments