मूकनायक /शशी कुमार ब्यूरो चीफ आगरा उत्तर प्रदेश
खेरागढ़ आगरा । भारतीय वायुसेना में कार्यरत जवान लाखन सिंह लोधी राजपूत उम्र 35 वर्ष का पार्थीव शरीर बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव खानपुर में तिरंगा यात्रा के साथ पहुंचा जहां खानपुर के कागरौल मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बंगल से खाली पड़ी जमीन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लाखन के पुत्र ने नम आंखों के साथ उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार शर्मा, अर्जुन सिंह लोधी , कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। एयरफोर्स के अधिकारियों ने परिवार के लोगों को तिरंगा सौंपा बता दें कि लाखन सिंह की पोस्टिंग जलंधर कैंट ( पंजाब ) में थी पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव में लाया गया और राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। इस मौके पर गोविंद सिंह प्रधान , हरिपाल सिंह पूर्व प्रधान, पुरन सिंह , सुम्मेर सिंह , महेश गर्ग .कमल सिंह, जगदीश कुमार , आकाश कुमार , नवल सिंह,जितेन्द प्रधान , गोपाल भगत , राजवीर सिंह , सोनू कुमार. रवि लोधी राजपूत . तोता राम.आदि मौजूद रहेl

