Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानब्यावर में नए एसपी ने संभाली कमान

ब्यावर में नए एसपी ने संभाली कमान

मूकनायक/राजस्थान/जिला/पाली/ ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल सारंगवास

ब्यावर नए एसपी ने संभाली कमान आईपीएस रतन सिंह का पुलिस लाइन में हुआ गार्ड ऑफ ऑनर शहर में कानून व्यवस्था की कमान संभाल ने आए नए जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह सोमवार शाम 4 बजकर 35 मिनट पर ब्यावर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा पहले से ही मौजूद थे। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पहुंचने पर सबसे पहले हाड़ा रानी महिला पुलिस दल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एएसपी भूपेंद्र शर्मा ने उन्हें विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया।

इस दौरान ब्यावर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने पत्रकारों से कहा- अपराधों में कमी लाना और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास स्थापित करना हमारी प्रथमिकता होगी।

इस अवसर पर जैतारण सी॓ओ एसपी नेगी ब्यावर सीओ राजेश कसाना और मसूदा सीओ सज्जन सिंह ने नए एसपी रतन सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दी। नए एसपी के आगमन से शहरवासियों को कानून- व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा व सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments