Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबौद्ध संघ द्वारा तहसिल स्तरीय सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ

बौद्ध संघ द्वारा तहसिल स्तरीय सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ

मूकनायक/ गौतम बालबोंदरे

दमोह (बिरसा) गत दिवस बालाघाट जिला बौध्द संघ का तहसील स्तरीय धम्मदेशना ,धम्म संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान व बालाघाट जिले में वर्षावास का शुभारंभ कार्यक्रम प्रज्ञादीप बुध्द विहार दमोह में बौध्द संस्कृति से सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर बिरसा तहसील के ,मलाजखंड, मोहगांव, बिरसा, दमोह,झामुल, अचानकपुर,कचनारी, मजगांव, सालेटेकरी से आये हुये सामाजिक कार्यकर्ता, उपासक -उपासिकाएं, छात्र -छात्राए बड़ी तादाद में उपस्थित थे। प्रमुख अतिथि के रुप में पूज्य धम्मपाल भंतेजी सिवनी से, बालाघाट जिला बौध्द संघ के जिलाध्यक्ष आयुष्मान सचिन मेश्राम, वरिष्ठ सदस्य आयुष्मान एच. आर. रानाडे, अनिल मेश्राम बालाघाट से, आल इंडिया समता सैनिक दल के तहसील अध्यक्ष आयु मनोहर बंसोडजी, सामाजिक चिंतक बिरसा से आयु अशोक नागदेवे, समण संघ के प्रांतीय प्रबोधनकर्ता आयु सुरेश बौध्द,भीम आर्मी बिरसा से सुरेन्द्र मेश्राम, मलाजखंड बुध्दिष्ठ सोसायटी से आयु युवराज बारमाटे, कचनारी परिक्षेत्र बौध्द सर्कल से एम.डी. गेडाम, विमलेश मेश्राम, डां आम्बेडकर मण्डल के अध्यक्ष आयु सुमरनलाल खोब्रागढे, संरक्षक आयु तेजलाल उके, सदस्य सुख-चैन सत्यटेके, पाण्डूलाल रामटेके, हरिशंकर भेलावे , जितेन्द्र वासनिक, रवि खाण्डेकर, बलिराम रामटेके, रमाबाई महिला मण्डल की उपासिकाएं आयुष्मति सुनिता श्यामकुंवर, वंदना भेलावे, कविता रामटेके, संगीता उके,व दिक्षा बौध्द की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुध्द एवं बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष अगरबत्ती, मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर पूज्य भंते जी द्वारा पूजा वंदना एवं समस्त मनाव जाति के कल्याण व मंगलमैत्री के लिए धम्मदेशना दी गई। प्रमुख अतिथियों द्वारा धम्म संगोष्ठी के द्वारा सामाजिक धम्म संस्कारो को अपने जीवनशैली में आचरण करने की अपील की गई। बालाघाट जिला बौध्द संघ के जिलाध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिल्ड पदक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओ को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए धम्मपद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भंते जी को सामूहिक एवं व्यक्तिगत दान देकर जिले में वर्षावास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसका जिलास्तरीय समापन खैरलांजी तहसील ग्राम साकडी में आश्विनि पूर्णिमा को होगी।इस बीच संगठन व भिक्षु संघ द्वारा प्रत्येक तहसील में धम्मदेशना एवं संगोष्ठी का आयोजन निर्धारित किया गया है । कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय समिति का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बा .जि. बौ. संघ के जिला महासचिव एस आर उके द्वारा किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments