
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बूंदी – सांई वेलफेयर डवलपमेंट ट्रस्ट रिशरा हुगली कोलकाता पश्चिम बंगाल में वॉलंटरी ब्लड डोनेशन एण्ड सोशल वेलफेयर के तत्वाधान में ब्लड वॉरियर्स नेशनल अवार्ड 2026 सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था के संस्थापक राजू राउत द्वारा रक्तदान शिविर एवं कृत्रिम विकलांग उपकरण शिविर का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। रक्तवीर सीताराम मीना को चिकित्सा के क्षेत्र में ,रक्तदान में, पर्यावरण संरक्षण अभियान ,समाज सेवा एवं मानव हित में सामाजिक कार्यों के लिए इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैप्टन सुरेश कुमार सैनी, अजय प्रसाद,सूरज बुधिया रहे। भारत के अनेक राज्यों से आये सभी समाज सेवकों और रक्तबीर एवं रक्त वीरांगनाओं का स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में संपूर्ण भारत देश के कई राज्यों राजस्थान , मध्य प्रदेश , गुजरात , हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , बिहार , पश्चिम बंगाल एवं मणिपुर के रक्त वीरों एवं समाज सेवकों ने भाग लिया।सांई वेलफेयर डेवलपमेंट ट्रस्ट के प्रेसिडेंट राजू राउत, वाइस प्रेसिडेंट शायेद अहमद, सेक्रेटरी मनमीत कौर, एडवाइजर बिजय गांगुली,शंकर पाल, बप्पा दत्तू, नौशाद अंसारी आदि द्वारा भारत देश में हो रही ब्लड की कमी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तरीय सम्मानित समारोह और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ताकि हर क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगकर रक्त की कमी को पूरा किया जा सके, इस कार्यक्रम में भारत देश से अन्य राज्यों से आये रक्तवीरों और समाजसेवियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

