
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बूंदी – आज दिनांक 21 जुलाई 2025 को बामसेफ जिला बूँदी टीम की और से बलरिया सवाई माधोपुर निवासी श्री बनवारी लाल बैरवा (RAS) को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रथम पोस्टिंग सहायक कलक्टर (ACEM) बूंदी मिलने पर माला और संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की तस्वीर भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई l तथा बूँदी के उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा जी का भी बामसेफ टीम द्वारा माला और बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की तस्वीर देकर जोरदार स्वागत किया l
इस अवसर पर बामसेफ बूँदी जिलाध्यक्ष रामनिवास मीणा (SDM), बामसेफ पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र वर्मा टेपन, जय भीम ज्ञान पीठ सेवा संस्थान जिला बूँदी के संस्थापक व जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार बैरवा, अपना मित्र परिषद बूँदी जिलाध्यक्ष गोपाल लाल खरेड़िया, सचिव रामगोपाल वर्मा, अनुसूचित जाति भारत विकास परिषद जिलाध्यक्ष रामप्रसाद बैरवा, प्रेमचंद कोली, कस्तूर चंद वर्मा, जगमोहन नावर, बामसेफ जिला उपाध्य्क्ष छोटू लाल बैरवा, शिव कुमार वर्मा, समाज सेवी डॉ मुकेश कुमार मीणा, रामकरण राही, मोहन लाल मीणा और समाज सेवी भैरु लाल बैरवा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे l

