
मूकनायक/ शैतान सिंह बैरवा
इन्द्रगट / बूंदी /राजस्थान
लाखेरी चमावली गांव में एक पशुपालक की 50 से ज्यादा बकरियां सात दिन में मर गईं। अज्ञात बीमारी ने पूरे परिवार की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। हर दिन एक नई बकरी की मौत हो रही है। परिवार टूट चुका है।
पशुपालन विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए बकरियों के सैंपल लिए। पांच दिन बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आई। रिपोर्ट में देरी से पीड़ित की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर इलाज होता तो नुकसान रोका जा सकता था। अब गांव के अन्य पशुपालक भी डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को तुरंत आर्थिक मदद दिलाने की मांग रखी है।

