ब्यूरो चीफ मंडी | मंडी ज़िले के एक स्थानीय निवासी ने पंडोह बाइपास–टकोली फोरलेन परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य को लेकर एक शिकायत शेयर की है और कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और उससे जुड़ी निर्माण कंपनी नियमों की अनदेखी करते हुए मलबा सीधे ब्यास नदी में फेंक रही है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में कुछ वीडियो भी साझा किए हैं, जिनमें ट्रकों को नदी में मलबा गिराते हुए साफ़ देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ये वीडियो 7 जुलाई को रिकॉर्ड किए गए थे। उनका आरोप है कि न तो निर्धारित डंपिंग ज़ोन का पालन किया जा रहा है और न ही किसी पर्यावरणीय नियम का।स्थानीय लोगों का कहना है कि NHAI और ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं और जिम्मेदार एजेंसियां आंखें मूंदे बैठी हैं। ज्ञात हो की पहले भी वन विभाग एनएचआई पर ब्यास में मलबा फ़ैकने पर भारी भरकम जुर्माना लगा चूका है | अब यह ताज़ा मामला फिर से हमारे सवालों को सामने लाता है जो हिमाचल में फोरलेन निर्माण को लेकर लगातार उठते रहे हैं कि विकास के नाम पर नदियों, जंगलों और पहाड़ों को किस हद तक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शिकायत कर्ता द्वारा अपनी शिकायत केंद्रीय राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गड़कारी और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह आदि को टैग की है | आने वाले दिनों में जल्द हीं कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह दिल्ली में नितिन गडकरी से मिलकर फोरलेन निर्माण में लगी कम्पनी और एनएचआई की कारगुजारियों से सबंधित शिकायतों के विषय पर बात रखेंगे |
स्थानीय लोगों का कहना है कि NHAI और ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं और जिम्मेदार एजेंसियां आंखें मूंदे बैठी हैं। यह मामला फिर से हमारे सवालों को सामने लाता है जो हिमाचल में फोरलेन निर्माण को लेकर लगातार उठते रहे हैं कि विकास के नाम पर नदियों, जंगलों और पहाड़ों को किस हद तक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
शिकायत कर्ता द्वारा अपनी शिकायत केंद्रीय राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गड़कारी और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह आदि को टैग की है | आने वाले दिनों में जल्द हीं कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह दिल्ली में नितिन गडकरी से मिलकर फोरलेन निर्माण में लगी कम्पनी और एनएचआई की कारगुजारियों से सबंधित शिकायतों के विषय पर बात रखेंगे |

