Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानपूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने छात्रहित में उच्च शिक्षा मंत्री को...

पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने छात्रहित में उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, कॉलेज प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग

राजस्थान/जालौर/मूकनायक रिडमल राम परमार

रानीवाड़ा, 27 जुलाई 2025।
पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने छात्र-छात्राओं के हित में पहल करते हुए राजस्थान के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचन्द बेरवा को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।

देवल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि कई विद्यार्थी किसी कारणवश 23 जुलाई 2025 तक आवेदन नहीं कर पाए, जिससे वे उच्च शिक्षा के अवसर से वंचित रह गए हैं। वर्तमान में कई छात्र-छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शिथिलता की मांग कर रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ानी चाहिए।

उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अविलंब आवश्यक कार्यवाही की जाए, जिससे वंचित छात्र-छात्राओं को भी महाविद्यालयों में प्रवेश का अवसर प्राप्त हो सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments