
मूकनायक/दिलीप मैश्राम
बिलासपुर छत्तीसगढ़
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष पर भी
वर्षावास के पावन अवसर पर परंपरा अनुसार पंचशील बुद्ध विहार, बिलासपुर में श्रद्धा, अनुशासन और समर्पण के साथ धम्म पाठ वाचन प्रारंभ होने जा रहा है।
वर्षावास केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह आत्मविकास, ध्यान, संयम और धम्म में गहराई से डूबने का एक अनमोल अवसर है। आषाढ़ी पूर्णिमा से प्रारंभ होकर तीन महीनों तक चलने वाला यह काल, संघ (भिक्षु-संघ) के निकट रहकर धम्म सीखने और जीवन को नव दिशा देने का श्रेष्ठ समय है।
पंचशील बुद्ध विहार टिकरापारा बिलासपुर में कार्यक्रम प्रारंभ: आषाढ़ी पूर्णिमा (10जुलाई 2025) समय संध्या 6बजे खीर वितरण सुजाता वाहने ताई के परिवार की ओर से किया जाएगा।
सभी उपासक-उपासिकाओं से विनम्र अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर धर्मचक्र परवतन दिवस को गतिशील बनाएं एवं अपने जीवन को आलोकित करें।
विहार के सक्रिय सदस्यों ने आवाहन किया कि ,आइए इस वर्षावास को आत्म-शुद्धि एवं लोककल्याण के संकल्प के साथ आरंभ करते है ।

