Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedन्यायमूर्ति चन्द्रभूषण बाजपेयी , डॉक्टर विनय पाठक और प्राचार्य निराला ने किया...

न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण बाजपेयी , डॉक्टर विनय पाठक और प्राचार्य निराला ने किया नेशनल प्रेस क्लब की वेबसाइट का शुभारंभ

मूकनायक/कमलेश लवहात्रै

बिलासपुर छत्तीसगढ़

न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा गठित NHICF नेशनल प्रेस क्लब की आधिकारिक वेबसाइट का आज दोपहर 3 बजे शासकीय जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर में भव्य शुभारंभ किया गया।इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण बाजपेयी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय पाठक ने वेबसाइट का औपचारिक विमोचन किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निराला, क्लब के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति डॉ. बाजपेयी और डॉ. विनय पाठक ने नेशनल प्रेस क्लब के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा –स्वतंत्र पत्रकारिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय हेतु यह वेबसाइट एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
उन्होंने पत्रकारिता में पारदर्शिता और निष्ठा की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे पत्रकारिता जगत को “नई दिशा देने वाला कदम” बताया।

पंकज खंडेलवाल ने क्लब की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा –“इस वेबसाइट के माध्यम से देशभर के पत्रकारों को एक साझा मंच मिलेगा, जहां वे न केवल अपने विचार साझा कर सकेंगे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों, सम्मान समारोहों, प्रशिक्षण एवं सहयोग कार्यक्रमों से भी जुड़ सकेंगे।”

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निराला ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा –“कॉलेज के लिए यह गर्व की बात है कि वह इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। इससे छात्रों को पत्रकारिता के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।”
इस अवसर पर क्लब के महासचिव सुरेंद्र वर्मा, सदस्य रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेंद्र दुबे, शत्रुघन जेसवानी, तरुण मिश्रा, कृष्ण दास महंत, शिवनाथ केशरवानी, सुनील सिन्हा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं अतिथि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments