Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानदि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया प्रदेश ईकाई राजस्थान( दक्षिण )का वर्षा...

दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया प्रदेश ईकाई राजस्थान( दक्षिण )का वर्षा वास कार्यक्रम ग्राम लोगटियान का पुरा ( प्रधान का पुरा) करौली में धूमधाम से मनाया

मूकनायक राजस्थान बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध

दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा )(संस्थापक बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर) संरक्षिका महापोसिका मीराताई अम्बेडकर राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ भीमराव यशवंतराव अम्बेडकर ट्रस्टी चेयरमैन डॉ हरीश रावलिया के वर्षा वास कार्यक्रम निर्देशन में भारतीय बौद्ध महासभा की प्रदेश ईकाई राजस्थान (दक्षिण) प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध के सानिध्य में वर्षा वास कार्यक्रम का तीसरा विषय भगवान बुद्ध के कर्म सिद्धान्त पर जिला करौली की तहसील हिंडौन सिटी के ग्राम लोगटियान का पुरा प्रधान का पुरा में 20 जुलाई रविवार को आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष ने की मंच संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश कुमार बौद्ध ने किया कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध और बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आगे मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर के किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध ने मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए एवं ग्रामीण कार्यकर्ता शिब्बूराम जी मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित प्रदेश महिला उपाध्यक्ष विमलेश बौद्ध मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात सभी ने तथागत बुद्ध और बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को पुष्प अर्पित किए। प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध ने सभी को त्रिशरण पंचशील कराया और शीलों के बारे में विस्तार से समझाया कि शीलों का पालन संविधान का पालन है बाबा साहब ने तथागत बुद्ध के धम्म को संविधान में समाहित किया है।धम्म क्रान्ति भगवान बुद्ध के कर्म सिद्धान्त विषय पर प्रकाश डालते हुए सभी को विस्तार से समझाया। तत्पश्चात प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश कुमार बौद्ध ने महिलाओं में अन्धविश्वास किस तरह घर कर गया है उसको इतिहास के माध्यम से समझाया त्यौहारों में घरेलू हर कार्य में अंधविश्वास पाखंडवाद समाया हुआ है।इसको निकाल कर ही घर परिवार को प्रगति की ओर ले जा सकते हैं। अन्यथा आप इस मानसिक गुलामी से मुक्त नहीं हो सकते हो और ना ही प्रगति की ओर बढ़ सकते हो। महिला शक्ति ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और सभी ने निर्णय लिया आज के बाद हम कभी भी अन्धभक्ति में विश्वास नहीं करेंगे जो बात विज्ञान और तार्किक होगी।उसे ही बच्चों को समझायेंगे और अपनायेंगे। बाबा साहब डॉ भीमराव जी के बताए मार्ग पर चलेंगे। प्रदेश आडिटर आ. रामधन बौद्ध‌‌‌ जी ने अपनी बनाई कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में लोगों प्रभावित किया। उपस्थित लोगों ने भी उनकी कविताओं को ध्यान पूर्वक सुना समझा । महिला शक्ति प्रदेश महिला उपाध्यक्ष विमलेश बौद्ध भोले पर जल चढ़ाएं लेकिन क्यों नहीं चढ़ायें इस अन्धभक्ति को विस्तार से समझाया। सभी लोगों ने कार्यक्रम को बहुत सराहा और कहा कि सच में हम अन्धकार में जी रहे थे कार्यक्रम में दो तहसीलों की कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें मां.रामकुमार बौद्ध को करौली की तहसील सूरोठ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया एवं मा. महेंद्र कुमार बौद्ध को करौली जिले की हिंडौन तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष रामकुमार बौद्ध ने भी धम्म पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे कार्यक्रम में शिब्बूराम, महेश, श्याम सिंह, उत्तम सिंह, मुनेश कुमार बौद्ध राजापुरा, लाखनसिंह जाट, राजकुमार, रामसिंह,समय सिंह,हरी सिंह,अमर सिंह,उदय सिंह, महेश चन्द्र, विश्वेंद्र, उदित मुनि, मधु कुमारी,उषा, अंजू, केश पत्ती,गोरनती, विद्या, सुलेखा, शीला, विमलेश , मनीषा, रानी, शालु कुमारी, भारत, हेम सिंह आदि सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया कार्यक्रम का समापन सभी का आभार व्यक्त करते हुए सब्बे सत्ता के साथ किया गया। एक छोटे से गांव में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए बहुत बड़ी बात है। जिसकी आबादी करीब 25‌ घरो की है। लोग अन्धविश्वास से मुक्ति की ओर बढ़ रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments