Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedडोंगरगढ़ प्रवेश द्वार मुख्य मार्ग तुमडीबोड पर लगे भारतीय संविधान के निर्माता...

डोंगरगढ़ प्रवेश द्वार मुख्य मार्ग तुमडीबोड पर लगे भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब आंबेडकरजी के चित्र पर दूषित करने वाले असामाजिक 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मूकनायक/संतोष सहारे
डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ क्षेत्र में नहरपारा-बाधियाटोला में लगे प्रवेश-द्वार जिसमें कल ही भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की छायाचित्र लगाई गई हैं, उसे प्रवेश द्वार में लगी छायाचित्र पर तथाकथिक असामाजिक तत्वों द्वारा दूषित कर डोंगरगढ़ के शांत वातावरण को अशांति फैलाने की असामाजिक तत्वों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर माहौल को शांत किया है ।
आपको बताते चले की आंबेडकर अनुवाइयों के द्वारा जैसे ही जानकारी हुई की प्रवेश द्वार में लगे छायाचित्र को असामाजिक तत्वों के द्वारा बाबा साहब चित्र दूषित किया गया है।डोंगरगढ़ का पूरा आमजन आक्रोषिक होकर प्रवेश द्वार पर इकट्ठा हो गया इस पर पुलिस ने भी मोर्चा संभाला तथा नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोगरे ने शीघ्र ही प्रवेश द्वार को साफ करवाया।
आम जनों ने चक्का जाम कर आरोपीयो को 3 दिन के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की।और
कहा कि यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुई तो पुनः चक्का जाम करने की बात कही ।
आपको बताते चलें की आज ही पुलिस ने दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments