
मूकनायक/ गौतम बालबोंदरे
छत्तीसगढ़
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोरबा जिला छत्तीसगढ़ के ग्राम दीपका (झाबर) में सामाजिक कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन के लिए रमेशचंद्र श्याम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा आयोजित बैठक में उपस्थित हुए। दीपका, कोसमंदा, बांकीमोंगरा, छुराकछार के कोयला खानों के कामगारों के परिजन अपने अपने निजी व्यसायों जैसे परिवहन, ट्रक – ट्रेक्टर मेकेनिक, स्पेयर पार्ट्स एजेंसी आदि खोलकर स्वरोजगार के साथ दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं।ऐसे अन्य व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं पर विचार विमर्श के लिए बैठक आयोजित किया था।
रविवार के रेड एलर्ट के भीषण बरसाती मौसम में भी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैठक में पहुंचे। निजी वाहन भी बरसात में बुझ गयी. बरसात में भीगते हुए धक्का देकर गाड़ी स्टार्ट किया गया। कोयला खदान क्षेत्र में सड़क एवं पुल पर पानी बहने से दो बार रास्ता बदलना पड़ा।सड़कों पर पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता था। इस वजह से पिछला टायर कट गया।स्टेपनी बदल कर आगे बढे।
देर से पहुंचे लेकिन साथी लोग मुसलाधार बारिश में भी धीरज नहीं खोये, और अलग अलग निर्धारित जगह पर मिलते गए।आयोजन में प्रमुख रूप से गौरीशंकर कश्यप, चिरंजीवी उपाध्याय, हरिशंकर उपाध्याय, अश्वनी राज, अमित कनवर, राजा कँवर, कालू सिंह, मुकेश जायसवाल, सुरेश कुमार श्याम, सुकृता श्याम, चन्द्रिका (झुनकी) राज,बेबी यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे। बिलासपुर से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ परमेश्वरी श्याम, समय सिंह गोंड, जगदीश प्रसाद सिदार, अनिल ध्रुव रहे। ज्योतिनंद दुबे कोरबा क्षेत्र के छाया सांसद के उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशिष्ट गरिमा प्रदान की।रमेशचन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जानकारी देकर अवगत कराया गया।

