Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीजाति पाति और धर्म की दीवार तोड़कर रक्तदान करने पहुंचे बलराम सोलंकी

जाति पाति और धर्म की दीवार तोड़कर रक्तदान करने पहुंचे बलराम सोलंकी

मूकनायक, अजीम खान चिनायटा

राजस्थान, करौली , हिंडौन

हिंडौन/ जीवन ज्योति फाउंडेशन के संचालक ओमी भैया खेड़ी हैवत ने बताया कि पेशेंट आरजू बानो जिसका हीमोग्लोबिन 5 ग्राम जिला करौली अस्पताल में रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। यह खबर जैसे ही टीम जीवन ज्योति फाउंडेशन के सदस्य अध्यापक बलराम सोलंकी को लगी तो वह तुरंत अपना स्कूल छोड़कर के जिला करौली अस्पताल पहुंचे और अपना बी पॉजिटिव 1 यूनिट रक्तदान करके उसका जीवन बचा लिया। आपको बता दें रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने वाली संस्था विगत 9 वर्ष से जरूरतमंद मरीज का जीवन बचा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments