
मूकनायक/ दिलीप मैश्राम
बिलासपुर छत्तीसगढ़
डॉ. अंबेडकर युवा मंच द्वारा संचालित "साक्षर से शिक्षित की ओर (S3KO)" अभियान के अंतर्गत ज़रूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क ट्यूशन क्लासेस की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन ईवनिंग क्लासेसव कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को गाइडेंस, अल्टरनेट, ऑनलाइन क्लासेस की सुविधा इसके अतिरिक्त
सिविल सेवा परीक्षा में बैठने के लिए इच्छुक छात्रों के लिए गाइडेंस के साथ विशेष क्लास भी है।डॉ. अंबेडकर युवा मंच इसे और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। ताकि हम अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में एक सकारात्मक और प्रेरक वातावरण बना सकें। समय: संध्या 6:15 बजे से 8:00 बजे तकस्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल डॉ. अंबेडकर नगर, मगरपारा, बिलासपुर (छ.ग.)संपर्क व प्रवेश के लिए मोबाइल नंबर -919039109505,917805938866

