Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedग्राम पंचायत वेद परसदा में युवा गाडगे सेना की बैठक सम्पन्न

ग्राम पंचायत वेद परसदा में युवा गाडगे सेना की बैठक सम्पन्न

मूकनायक कमलेश लवहात्रै
बिलासपुर छत्तीसगढ़

युवा गाडगे सेना के तत्वावधान में ग्राम पंचायत वेद परसदा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस बैठक का उद्देश्य आगामी 20 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले रजक समाज के युवा गाडगे सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करना एवं समाज के युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियाँ तय की गईं एवं समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं के सुझावों को महत्व दिया गया।
बैठक में ग्राम पंचायत वेद परसदा सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रजक समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज की उन्नति और युवा जागरूकता की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि प्रहलाद रजक जी ने समाज की एकता और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत गाडगे महाराज के विचारों को आत्मसात कर समाज को सशक्त और संगठित बनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने सभी को 20 जुलाई के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में के के निर्णेजक संतोष निर्णेजक, कन्हैया निर्णेजक, राम सत्तार निर्णेजक , पंकज निर्मलकर ,गणेश निर्णेजक ,विकास निर्णेजक, बलदाऊ निर्णेजक, फागू राम निर्णेजक, रामनाथ निर्णेजक राजेंद्र निर्णेजक, राधे निर्णेजक ,सूरज निर्णेजक, देवनाथ निर्णेजक, चंद्र प्रकाश निर्णेजक, अमर निर्णेजक नत्थू निर्णेजक, होरीलाल, घनश्याम आदि भारी संख्या में उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments