Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानगुन्दाऊ में अंत्योदय पखवाड़ा शिविर आयोजित, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का...

गुन्दाऊ में अंत्योदय पखवाड़ा शिविर आयोजित, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का दिखा असर

मूकनायक ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार
सरनाऊ, 8 जुलाई 2025


ग्राम पंचायत गुन्दाऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज प्रशासनिक शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने की। शिविर में ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

पूर्व विधायक देवल ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शिविर भाजपा सरकार की “जनसेवा ही राष्ट्र सेवा” की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस मौके पर भाजपा नेता मोहब्बत सिंह राठौड़ ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सामने रखीं और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करवाने की मांग की। देवल ने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर समाधान सुनिश्चित किया।

शिविर में सरपंच लक्ष्मण राम जाट,चंदन सिंह कालमा,साँवला राम देवासी,अशोक सोनी,मदन दास वैष्णव,अर्जुन सिंह परिहार,दुर्गा राम देवासी,हीरालाल सुथार,रसूल खान,कुम्भा राम मेघवाल,लाधू राम बुनकर,दलपत सिंह सोलंकी,महेन्द्र सिंह,दिनेश कुमार,जेठाराम मेघवाल,गोपी किशन सियाक,भगीरथ बिश्नोई,बंशीलाल सहित कई जने उपस्थित रहे।

विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभान्वित किया गया। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments