Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानगंगापुर रोड पर बना जलभराव ‘स्विमिंग पूल’! स्कूल के बच्चे रोज़ दलदल...

गंगापुर रोड पर बना जलभराव ‘स्विमिंग पूल’! स्कूल के बच्चे रोज़ दलदल पार करने को मजबूर, प्रशासन बेख़बर

रायपुर। (गोपाल मेघवंशी) रायपुर क्षेत्र के गंगापुर रोड पावन धाम के सामने कुम्हार एवं जाट मोहल्ला, यामाहा शोरूम के पास गुजरने वाला मुख्य रास्ता इन दिनों किसी स्विमिंग पूल से कम नजर नहीं आ रहा है। सड़क पर घुटनों तक भरे गंदे पानी ने स्थानीय लोगों और स्कूल के बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है। यामाहा शोरूम के पीछे स्थित एक निजी स्कूल के सैकड़ों बच्चों को इसी गंदगी से होकर रोज स्कूल आना-जाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर नालियों की सफाई नहीं होने के कारण यह हालात बने हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस जलभराव को देखकर भी आंखें बंद किए बैठे हैं?

चुनाव के वक्त रोड लाइट, साफ-सफाई, अच्छे रास्ते, नालियां, और पेयजल जैसी सुविधाओं के वादे करने वाले सरपंच, विधायक और सांसद अब नदारद हैं। जीतने के बाद नेता अपनी सीट तो बचा लेते हैं लेकिन जनता की परेशानी पर चुप्पी साध लेते हैं।

आसपास के लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सवाल यह है कि क्या शासन-प्रशासन सो रहा है या फिर जनता को यूं ही गंदगी और परेशानी के हवाले छोड़ दिया गया है?

अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागेगा और कब यह रोड ‘स्विमिंग पूल’ से फिर से सड़क बनेगी। या फिर हर चुनाव में जनता से किए गए वादे सिर्फ कागजों में ही दम तोड़ते रहेंगे?

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments