
/////संस्था की संरक्षक एवं एस.आर.निष्टा फाउंडेशन की प्रमुख . राजश्री सारंग हुमने द्वारा सभी 20 बच्चों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 10,000/-रू दी गयी*///
मूकनायक / दिलीप मैश्राम
बिलासपुर छत्तीसगढ़
भारतीय बौद्ध महासभा बिलासपुर द्वारा आरक्षण के जनक क्षत्रपति शाहूजी महाराज जी की जिला स्तरीय जयंती का कार्यक्रम डाॅ. आम्बेडकर सामाजिक भवन मगरपारा बिलासपुर में रविवार दिनांक 06/07/2025 को आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम सभी सम्मानिय अतिथियों द्वारा साहू जी महाराज व डाॅ. बाबा साहब आम्बेडकर जी के तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण कर द्वीप प्रज्वलन के साथ ही बुद्ध वंदना की गयी। तत्पश्चात जिसमें 10वीं एवं 12वीं के 75% प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण बच्चों को बौद्ध धम्म से संबंधित पुस्तक मेमोन्टो प्रस्सती पत्र देकर शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में समीर अहिरवार 83.5% रितेश कुमार सोनवानी 81.33% लावन्या उके 87.5% मिराज अहमद 91.67% पवनी खोब्रागड़े 95.6%, सानिका वाघमारे 85.4%, हर्षिता कुर्रे 86.66% मनराज अहिरवार 82% विशाखा सखारे 77% प्रथा कोरी 86%, दिव्यांशा ओगरे 85.5%,राशि ऊके 75% कक्षा 12वीं गरिमा वाहने 87%, प्रतिक कार्निक 82.4%, सपना वाचकर 78%, एश्वर्य कुमार भिमटे 75%, आशिष मनहर 82%, आर्यन बोरकर 75%, गरिमा मेश्राम 82%, उर्वशी सूर्यवंशी 84.2% से उत्तीर्ण हुए हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. एस.आर.काण्डे जी राष्ट्रीय ट्रस्टी टी.बी.एस.आई. व प्रदेश प्रभारी छ.ग. द्वारा अपने संबोधन में कहा कि सभी बच्चों को पढ़ाई में अधिक से अधिक समय देना चाहिए, जीवन में पढ़ाई का क्या महत्व है इस बात को भी अच्छी तरह से समझाया गया एवं सभी बच्चों की सोंच डाॅ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की तरह ही होनी चाहिए उन्होने उदाहरण देकर समझाया कि जिस बालक को स्कूल के कमरे के भीतर पढ़ने का अधिकार नहीं था उस बालक ने हमारे भारत देश का संविधान लिख दिया इसलिए हमारी सोच को बड़ी रखनी चाहिए सभी बच्चों को सफलता प्राप्त करने के लिए बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए मंगल कामनाएं भी दी और साथ ही आरक्षण के जनक राजर्षी साहू जी महाराज के जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के जिला अध्यक्ष हुमने द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि आरक्षण के जनक साहू महाराज जी से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया साथ ही कहा कि किसी भी समाज की रिण महिलाएं होती है शिक्षा से ही समाज की उन्नती होती है। साथ ही शिक्षा से ही समाज की उन्नती करने का मार्ग प्रस्सत्र होगा। उन्होने आगे जानकारी दी और बताया कि सभी 20 बच्चों को संस्था की संरक्षक एवं एस.आर.निष्ठा फाउण्डेशन की प्रमुख मान. राजश्री सारंग हुमने द्वारा सभी 20 बच्चों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 10,000/-रू. दी गयी।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता माननीया प्रज्ञा काण्डे ताई प्रातीय अध्यक्ष महिला सशक्तिकरण संघ छ.ग. द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि छत्रप्रति साहूजी महाराज जिन्हे राजर्षि साहू महाराज के नाम से भी जाना जाता है। वे कोल्हपुर रियासत के मराठा शासक थे और उन्होने सामाजिक न्याय और समानता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये। 1902 में भारतवर्ष में सर्वप्रथम बहुजन समाज के लोगो को अपने कोल्हापुर रियासत में 50 प्रतिशत आरक्षण के माध्यम से भागेदारी देकर, उच्च वर्णिय लोगो की प्रशासन में एकाधिकार शाही (उच्च वर्णियों का 100% का आरक्षण) समाप्त कर के सही मायने में इस देश में समता प्रस्थापित करने हेतु ठोस कदम उठाया साथ ही उन्होने शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक सुधारों के क्षेत्र में जो कार्य किये वे आज भी प्रासंगिक है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने सारगर्भित विचार रखे प्रमुख रूप से वंदना महेश चन्द्रिकापुरे पार्षद वार्ड क्रमाक 23 मदर टेरेसा वार्ड बिलासपुर, राजश्री सारंग हुमने संरक्षक भारतीय बौद्ध महासभा महिला विंग,मांन. सारंगराव हुमने राष्ट्रीय सदस्य भारतीय बौद्ध महासभा ,कैलाश गजभिये, जितेन्द्र भावे, ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन, सुजाता वाहने, चेतना तम्हाने, सरोज हुमने व आभार प्रदर्शन जिला महासचिव सुबोद्ध रंगारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति में मनोज बौद्ध संजू बौद्ध , बसंत ओउण्डकार लोकेश पूजा बौद्ध मीनाक्ष बॉम्बर्डे, दुर्गेश ऊके ,संतोष खोब्रागड़े, कैलाश गजभिये, विमलेश उके, एस.आर.वाल्के, मधुकर वासनिक, कपिल डोंगरे,जितेंद्र खोब्रागड़े, विमल रंगारी,सरला रामटेके किरण,महाजन ,सूर्यकान्त भालाधरे तरूणा नागले, उषा वाहने, सरिता कामढे, कल्पना शेंडे राजेश रामटेके, कमलेश लाव्होत्रे, दिलीप मेश्राम् सत्यभामा नन्दागौरी संस्कृति रामटेके, पूजा लोकेश बौद्ध, नारायण राव हुमने, अशोक वाहने कुणाल रामटेके, प्रकृति बौद्ध, , वंदना भांगे, , अनुराधा बोरकर, हेमा रामटेके, उजाला चन्द्रिकापुरे, गीता उके, रूपा मेश्राम, सीमा मेश्राम, रितू वाहने, प्रेरणा उके,अनीता उके, सुचिता वाघमारे आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

