
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बूंदी – आज दिनांक 8/7/2025 को जिला (बूंदी) के केशवराय पाटन विधानसभा के (इंद्रगढ़) में बहुजन समाज पार्टी का सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ , जिसमें पदाधिकारीयों द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का काम किया गया एवं परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी(राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) द्वारा दिए गए दिशा निर्देश विस्तार से बताए गए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – माननीय नर्बदा प्रसाद अहिरवार (केंद्रीय स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रदेश प्रभारी राजस्थान),एड.बनवारी लाल बैरवा ( केंद्रीय स्टेट कोऑर्डिनेटर राजस्थान),एड. प्रेम बारूपाल (प्रदेश अध्यक्ष बसपा राजस्थान), मौजूद थे,साथ मे एड. निरंजन सिंह भारतीय (जोन प्रभारी), राम बाबू (जिला प्रभारी), श्रवण भारती (जिला अध्यक्ष बूंदी), हनुमान गोस्वामी, , प्रधान मीणा, सुल्तान मीणा, अनिल बैरवा, रामचरण गोस्वामी, ओम प्रकाश, मोती लाल, कन्नेया लाल बैरवा , धनपाल गुर्जर, कमलेश धाकड़ , सुरेंद्र मीणा , रिंकू कुमार मीणा, रामचरण गोस्वामी, मोतीलाल गोस्वामी,रामस्वरूप रेगर,आदि उपस्थित थे।

