मूकनायक /मदनलाल सारंगवास
सोजत /पाली /राजस्थान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोजत उपखंड मुख्यालय के बाहर धरना देकर जुलूस निकालकर वर्तमान सरकार भाजपा सरकार के खिलाफ और अराजतंत्र पर गंभीर विरोध जताया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संपतराज कुमावत ने बताया कि भाजपा सरकार के बढ़ते अपराध पर व बढते भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में असफल रही है साथ में स्मार्ट मीटर योजना को लाकर गरीबों की जेबों को काटने का काम किया है स्मार्ट मीटर योजना लगाने का विरोध करना चाहिए फिर भी यदि कोई नहीं माने तो इसके खिलाफ समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे जनता के प्रति उत्तरदायी शासन लाने का काम करेंगे जो जनता के प्रति उत्तरदायी हो और संगठन को मजबूत करने का काम भी करेंगे स्मार्ट मीटर का गांव गांव और शहर शहर में विरोध करेंगे वहीं पर अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता वह पदाधिकारी ने संबोधित किया और बताया कि वर्तमान मौजूदा सरकार ने विद्यालय की स्थिति बहुत ही जर्जर हो चुकी है वहीं पर शिक्षा मंत्री का बयान है हम हमारे जेब से पैसा देवे क्या यह जनता के लिए कुठाराघात है शिक्षा मंत्री का यह बयान अशोभनीय है झालावाड़ जिले में मनोहरगढ़ थाना पीपलोदी गांव में जो घटना हुई है उसके प्रति समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर विद्यार्थियों व उनके परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना जताई है
राजू भाई लहर भंवर सिंह भैसाणा गोविंद दवे असलम मेहर प्रदीप तिवारी श्याम जोशी बालमुकुंद गहलोत पुनितदवे सत्यनारायण टॉक इंदिरा पंवार गुड्डी सिंघाणिया सुरेन्द्र सीरवी पोकराम मेघवाल इरशाद मोहम्मद जावेद सिलावट भैराराम डांगी समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे

