Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडकलेक्टर ने अटेर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा ; लोगों...

कलेक्टर ने अटेर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा ; लोगों से कहा – पानी उबालकर पीएं

मूकनायक @ बुद्धप्रकाश बौद्ध जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड

🔸प्रभावित क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

🔸बाढ़ का पानी उपयोग में ना लाने और पानी उबालकर पीने की दी समझाइस

भिण्ड, 31 जुलाई 2025/ कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने चंबल नदी में बढ़ते जल स्तर के कारण प्रभावित हुए अटेर क्षेत्र के ग्रामों का आज भ्रमण कर देखी स्थिति। साथ ही बाढ़ से राहत हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जलभराव की स्थिति का तत्काल आंकलन करें। शासकीय अमले के साथ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें। साथ ही आश्रय स्थलों पर भोजन, पानी, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।उन्होंने अटेर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणजनों, किसानों, महिलाओं एवं बुजुर्गों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और हर संभव समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणजनों से बाढ़ का पानी उपयोग में ना लाने और पानी उबालकर पीने की समझाईस दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments