Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश के ड्राइवर से अजमेर में लूट

उत्तर प्रदेश के ड्राइवर से अजमेर में लूट

  मूकनायक/राजस्थान/जिला/पाली/ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल सारंगवास



             उत्तर प्रदेश के ड्राइवर से अजमेर में लूट तीन बदमाश पिकअप लेकर हुए फरार गाड़ी में मोबाइल भी था टाॅयलेट के बहाने वारदात अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के ड्राइवर से लूट की वारदात सामने आई है। तीन बदमाशों ने टाॅयलेट बहाने बीच सड़क पर रुके और बाद में पीड़ित की पिकअप लेकर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से अलवर गेट थाने में इसकी शिकायत दी गई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी संतोष कुमार ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया की 18 जुलाई को महिन्द्रा कंपनी से बोलेरो पिकअप लेकर निकला था। 20 जून को जवाजा के पास तीन लड़कों ने गाड़ी रुकवाई और जयपुर छोड़ने के लिए कहा था। पीड़ित ने बताया कि उसने उन तीन लड़कों गाड़ी में बैठा लिया नारेली पुलिस चौकी से पहले टाॅयलेट के लिए गाड़ी रोकी थी। गाड़ी में बैठे तीनों लड़के तुंरत गाड़ी लेकर फरार हो गए।  गाड़ी में मोबाइल भी पड़ा हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments