
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता – प्रेम नारायण
बूंदी – आज दिनांक 30 जून 2025 को छात्रावास बचाव संघर्ष समिति एवं आदिम जाति सेवक संघ शाखा जिला बूंदी के तत्वधान में भारी संख्या में वाहन रैली निकालकर आदिवासी छात्रावास से होती हुई मीरागेट, खोजा गेट तथा अंत में नव निर्मित छत्रपुरा रोड नगर परिषद बूंदी में आकर भारी संख्या में प्रदर्शन कर बूंदी आयुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा l इस समिति के अध्यक्ष बजरंग लाल आर्य साहब ने बताया कि इस ज्ञापन में आदिवासी छात्रावास में आवंटित भूमि पर बूंदी नगर परिषद जिला बूंदी द्वारा नाजायज रूप से कब्जा किया हुआ है जिसकी शिकायत कही बार जिला कलेक्टर महोदय को दे चुके है तथा प्रशासन की भी अवगत करवा दिया गया और इस आवंटित भूमि पर कोर्ट केश भी चल रहा है l इस भूमि का आवंटित आदेश अलाटमेंट नंबर F7 (1)DVE/BUM/60/1003 दिनांक 14.05.1963 द्वारा खसरा संख्या 272 में से रोड की लगायात 265/260 वर्ग फुट का भू भाग छात्रावास के लिए आवंटित किया था मगर प्रशाशन भूल से यह भूखंड नक्शा तरमीम नहीं हो पाया और सन् 1953 से अब तक निर्बाध रूप से आदिवासी छात्रावास संचालित होता आ रहा है l इस ज्ञापन में समिति के सभी पदाधिकारी गण बजरंग लाल आर्य साहब, मांगी लाल भील, छोटू लाल बैरवा, दुर्गा लाल भील, लोकेश कुमार बैरवा, छोटू लाल काला, शंभु दयाल मेहरा, रामप्रसाद बैरवा, हरिराम मीणा, रमेश चंद वर्मा टेपण, ओम प्रकाश भील, प्रेम नारायण मेहरा, रतन लाल महाराज, हनुमान भील, सोजी लाल भील, जीतमल, जूजू लाल, जय लाल, शंकर लाल, मांगी लाल बैरवा, मांगी लाल भील, मदन लाल, बद्री लाल, कैलाश, संजय कुमार आदि अन्य सभी आदिवासी समाज के भारी संख्या में मौजूद रहे l

