Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीसीताराम मीना बीजलबा को अंतर्राष्ट्रीय गौरव अभिमान पुरुस्कार 2025 से किया सम्मानित

सीताराम मीना बीजलबा को अंतर्राष्ट्रीय गौरव अभिमान पुरुस्कार 2025 से किया सम्मानित

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

बूंदी – सीताराम मीना बीजलबा को अंतर्राष्ट्रीय गौरव अभिमान पुरुस्कार 2025 सम्मान से किया सम्मानित।

फ्रेंड्स महिला क्लब संस्था बारां एवं संस्थापिका सपना गोयल द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मां जगदंबे भोजनालय बारां में अयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र बंसल मथुरा उत्तर प्रदेश औरअजय मेहरा कोटा रहे।साथ ही संपूर्ण भारत देश की प्रतिभाएं जो रक्तदान के क्षेत्र में, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण अभियान, शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में, समाज सेवा के कार्यों में कार्य करने वाली उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान,गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार , सहित देश के सभी राज्यों के समाज सेवकों ने भाग लिया एवं भारत देश के 151 प्रतिभाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिसमें ब्लड डोनर समाजसेवी

सीताराम मीना बीजलबा को चिकित्सा के क्षेत्र में रक्तदान के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत एवं समाज सेवा के लिए 15 वर्षों से सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं तथा इनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए अंतरराष्ट्रीय गौरव अभिमान पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments