Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसर्व समाज ने खोला मोर्चा, कोठारी नदी में अवैध बजरी खनन के...

सर्व समाज ने खोला मोर्चा, कोठारी नदी में अवैध बजरी खनन के खिलाफ आवाज बुलंद, 16 जून तक कार्यवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन , रायपुर ब्लॉक में पुलिस व प्रशासन के खिलाफ गहराया आक्रोश

मूकनायक / जिला ब्यूरो चीफ गोपाल मेघवंशी

भीलवाड़ा /राजस्थान


भीलवाड़ा जिले के रायपुर ब्लॉक अंतर्गत कोठारी नदी में चल रहे अवैध बजरी खनन के खिलाफ सर्व समाज एकजुट हो गया है। सोमवार को सर्व समाज प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी रायपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र के ग्राम भटेवर, कलाल खेड़ी, धूलखेडा, बागोलिया , बाड़ी सुरास, थला, पाटियों का खेड़ा सहित कई गाँवों में बजरी खनन माफिया सक्रिय हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन गतिविधियों से नदी का पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो रहा है और ग्रामीणों की सुरक्षा को भी खतरा है।

सर्व समाज का कहना है कि बजरी माफियाओं के खिलाफ एफआईआर होने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञापन में थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गोदारा की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने की मांग की गई है।

साफ चेतावनी:
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 16 जून 2025 तक दोषियों की गिरफ्तारी व झूठे मुकदमों की वापसी नहीं हुई, तो तहसील कार्यालय रायपुर के बाहर सर्व समाज द्वारा विशाल आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की समस्त ज़िम्मेदारी प्रशासन व पुलिस की होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments