
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
बूँदी – लाखेरी क्षेत्र के बालापुरा भाण्ड गवार सड़क में हो रहे बड़े बड़े गड्ढे भरवाने के लिए सखावदा के ग्रामीणो ने PWD अधिकारी को ज्ञापन दिया । ग्रामीण का कहना हैं की बालापुरा गांव के पास रोड़ पर 5 – 5 फीट के गड्डे हों रहे हैं।कुछ दिनों मै स्कूल खुलने वाले हैं और स्कूल के बच्चे भी इन्हीं गढ़ों से होकर निकलते हैं तथा कई बार बच्चे इन गड्ढों का शिकार हो चुके हैं।ग्राम भाण्ड गवार बड़गांव बालापुरा के ग्रामवासी भी आए दिन चोटील हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग को भी इस समस्या से कहीं बार अवगत करा चुके हैं , मगर इस रोड की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस सड़क पर तीन गांव पड़ते हैं और इस सड़क से बाइक सवार आए दिन हर रोज गांव से शहर की ओर दूध बेचने व जीविकोपार्जन के लिए आते – जाते हैं। ग्रामीण गड्ढे में गिरने से उनका दूध इस गड्डे में समा जाता है । ग्राम पंचायत सखावदा के सरपंच राजेश कुमार मीणा ने बताया कि समय पर गड्ढे को नहीं भरवाया जाएगा तो आंदोलन किया जाएगा । दूसरी तरफ अधिशासी अभियंता का कहना है कि प्रस्ताव भिजवा रखा है और बजट आते ही ड़ामरीकरण करवा दिया जाएगा । ज्ञापन के समय हनुमान गोचर , नरेश सिंह हाडा ,राजेंद्र सिंह , मुकेश गोचर , गजेंद्र सिंह हाडा , मिटा लाल , रघुवीर गोचर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

