मूकनायक/शीतल रामटेके
बिलासपुर
संत कबीर जयंती के पावन अवसर पर करुणा बुद्ध विहार के समस्त उपासक एवं उपासिकाएं सामूहिक रूप से गुरुद्वारा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस पवित्र अवसर पर उपासिका सरला रामटेके, कृषिका रामटेके, उषा बहाने, सपना गजभिये, चंदा नंदा गौरी विमल रंगारी, अर्चना ठावरे ,लीला रामटेके, मंजू वाहने तथा उपासक गोपाल पात्रे , राजेश नायक और सोनी बंसोड की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संत कबीर साहेब के अद्वितीय विचारों – समानता, करुणा, और सत्य के मार्ग – को स्मरण करते हुए सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह सहभागिता समाज में सामूहिक एकता, धार्मिक समरसता और सद्भाव का प्रेरक उदाहरण बने।

