Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedवाराणसी आई बैंक सोसायटी का नेत्रदान प्रोत्साहक सम्मान समारोह सम्पन्न

वाराणसी आई बैंक सोसायटी का नेत्रदान प्रोत्साहक सम्मान समारोह सम्पन्न

मूकनायक / बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध राजस्थान

अन्तर्राष्ट्रीय “दृष्टिदान दिवस” के अवसर पर वाराणसी आई बैंक सोसाइटी रामकटोरा, वाराणसी द्वारा 10 जून 2025 को ‘रविन्द्रालय’ होटल एस.वी. ग्रैण्ड रामकटोरा वाराणसी में नेत्रदान प्रोत्साहक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय डा एम.पी. सिंह पटेल अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य -उत्तर प्रदेश मौजूद रहे। इस समारोह में नेत्रदान प्रोत्साहक के रूप में ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे स्नातक एम.एल.सी. के प्रत्याशी व शिक्षक नेता श्री अरविन्द सिंह पटेल तथा शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रबली पटेल को सम्मानित किया गया। इनके नेतृत्व में अब तक मृत्युपरान्त लगभग 40 लोगों का नेत्रदान कराया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments