मूकनायक, अजीम खान चिनायटा
राजस्थान, करौली, हिंडौन
सूरौठ/ जीवन ज्योति फाउंडेशन के तत्वावधान में 53 वाॅ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 58 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। शिविर के मुख्य अतिथि सूरौठ थानाधिकारी महेश कुमार मीणा एवं सदर थाना हिंडौन के थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा रहे। शिविर प्रभारी ओमप्रकाश डागुर व सत्यप्रकाश डागुर ने बताया कि शिविर में हिंडौन के मोहम्मद शफी ताज ने 30 वाॅ एवं चिनायटा के कृष्णा डागुर ने जीवनकाल का पहला रक्तदान किया। हिंडौन के मोहम्मद शफी को सुपर रक्तदाता कहा जाता है। जीवन ज्योति फाउंडेशन के संचालक ओमप्रकाश डागुर (ओमी भैया) ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी टीम जीवन ज्योति फाउंडेशन पिछले कई सालों से यह कार्य कर रही है। यह शिविर 53 वाॅ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर था। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि मोहम्मद शफी सबसे पहले रक्तदान करने पहुंचते हैं इसलिए इन्हें ओपनर रक्तदाता कहा जाता है।

